आरएसएस प्रमुख के बयान का स्वागत, कांग्रेस विधायक बोले- मोदी रिटायर हों तो गडकरी बनें प्रधानमंत्री*
कांग्रेस विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का स्वागत करते हुए बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अगर भागवत जी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब प्रधानमंत्री पद से रिटायर होना चाहिए, तो उनके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को यह जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि नितिन गडकरी विकास के एजेंडे पर काम करने वाले नेता हैं और वह इस पद के लिए सही च्वॉयस होंगे। उन्होंने कहा कि गडकरी के नेतृत्व में देश में सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जो काम हुए हैं, वह सराहनीय हैं और इससे देश को नई दिशा मिल सकती है। विधायक ने आरएसएस प्रमुख के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपा जाए और अनुभव को सम्मान के साथ मार्गदर्शन की भूमिका दी जाए।






