अनिल अंबानी को केनरा बैंक से बड़ी राहत, धोखाधड़ी टैग हटाया गया*
अनिल अंबानी को केनरा बैंक से बड़ी राहत मिली है। बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस टेलीकॉम के कर्ज खातों पर नवंबर 2024 में लगाए गए धोखाधड़ी के टैग को वापस ले लिया है। बैंक ने पहले आरोप लगाया था कि इन कंपनियों ने लोन की रकम का दुरुपयोग किया था। अब यह टैग हटाने से अनिल अंबानी के खिलाफ वित्तीय मामले में राहत मिली है।






