समग्र तेरापंथ समाज के तत्वावधान मे ऐतिहासिक जूलूस के साथ भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

*समग्र तेरापंथ समाज के तत्वावधान मे ऐतिहासिक जूलूस के साथ भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

*

मुनिश्री अर्हंत कुमारजी के मंगलपाठ से आज प्रातःकाल की शुभ बेला मे मुनिश्री अर्हंत कुमारजी ठाणा-3 का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश जुलूस ….श्रीमती शशिकलाजी रांका, महासभा के आंचलिक प्रभारी श्री निलेशजी रांका के निवास से समग्र तेरापंथ समाजजन के तत्वावधान मे प्रातः 8:20 पर प्रारंभ हुआ..इस जुलूस मे तेरापंथ सभा , महिला मंडल,युवक परिषद, प्रोफेशनल फोरम, अणुव्रत समिति, एंव ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी, व समाज के वरिष्ठजन की बहुत अच्छी संख्या मे सहभागिता रही….किशोर मंडल की ओर से बाईक रेली मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही जिसमे करीब 50 किशोरों ने बड़ी उत्साह व उंमग के साथ भाग लिया….साथ ही ज्ञानशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी जुलूस मे पैदल चलकर अपने समर्पण की प्रस्तुति दी…सभी ने उत्साह दिखाते हुए धर्म संघ के नारो के साथ संघ की प्रभावना की…आप सभी की सहभागिता से आज का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश का यह जुलूस तेरापंथ समाज इंदौर के लिए ऐतिहासिक एंव यादगार जुलूस रहेगा… मुनिश्री अर्हंत कुमारजी ठाणा-3 का तेरापंथ भवन न्यू पलासिया मे प्रातः 9:21 पर समस्त समाजजन की साक्षी मे मंगल प्रवेश हुआ….प्रवेश के पश्चात मुनिश्री के सानिध्य में तेरापंथ सभा का स्वागत एंव अभिनंदन का कार्यक्रम मुनिश्री के नवकार मंत्र संगान के साथ प्रारंभ हुआ….. सर्वप्रथम महिला मंडल की बहिनो द्वारा मंगलाचरण से शुरूआत हुई….. तत्पश्चात तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान निर्मलजी नाहटा ने मुनिश्री के मंगल प्रवेश पर स्वागत भाषण प्रस्तुत किया….आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के महापौर श्रीमान पुष्यमित्रजी भार्गव का स्वागत व सम्मान तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान निर्मलजी नाहटा, महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हितेन्द्रजी मेहता, सभा के परामर्शक श्री योगेशजी मेहता, के द्वारा साहित्य से किया गया ….. तत्पश्चात महापौरजी ने अपने स्वागत भाषण मे कहा की मै इंदौर का प्रथम सेवक होने के नाते समस्त इंदौर वासियों की ओर से मुनिश्री का स्वागत व अभिनंदन किया गया एंव अभिनंदन पत्र भेट किया…. कार्यक्रम के इसी क्रम मे तेरापंथ समाज इंदौर की सभी संघीय संस्थाओं के अध्यक्ष एंव मंत्री, समाज के सभी वरिष्ठजन, बेटी तेरापंथ की, मुनिश्री के न्यातिले परिवार, के द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया…. कार्यक्रम मे तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल एंव ज्ञानशाला की सुंदर प्रस्तुति दी गई….आज के इस कार्यक्रम मे श्रमण संघ उप प्रवर्तक श्रुत मुनिजी म:सा: का भी सानिध्य प्राप्त हुआ एंव श्रुति मुनि जी ने प्रेरणास्पद प्रवचन फरमाया…
कार्यक्रम मे तेरापंथ युवक परिषद द्वारा महापौरजी एंव वरिष्ठजन से MBDD के बेनर का लोकार्पण किया गया…
मुनि श्री जयदीप कुमारजी ने अपने विचार व्यक्त किए
मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा अवसर का लाभ उठाने वाला ही कुछ हासिल कर सकता है अवसर को चुकने वाला ऐसे ही रह जाता है।
मुनि श्री अर्हत कुमार जी ने अपने दिव्य प्रवचन में कहा चातुर्मास वह पावर हाउस है जहां आत्मा की सारी शक्तियां एक्टिवेट हो जाती है। इंदौर में गुरु के आदेश से हम यहां पर चातुमासिक प्रवेश किया, अब इंदौर वासियों को इस चतुर्मास में हर कार्यक्रम में भाग लेकर इस प्रकार से अपने संगठन को मजबूत बनाना है की गुरुदेव स्वयं यहां के उत्साहित माहौल को देखकर इंदौर चातुर्मास प्रदान कर दे।
आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा मंत्री राकेशजी भंडारी ने किया ओर आभार तेरापंथ सभा के सहमंत्री श्री मनीषजी दुग्गड ने माना।

राकेश भंडारी
(मंत्री)
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा इंदौर

1072 views