गोपाल खेमका हत्याकांड : राहुल गांधी का हमला, कहा – बिहार बना क्राइम कैपिटल*
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश-भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि “बिहार क्राइम कैपिटल बन गया है” और अब बदलाव का वक्त आ गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए इसे “जंगलराज” करार दिया और कहा कि “हर महीने व्यापारियों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन इसे छिपाया जा रहा है।”गौरतलब है कि छह साल पहले गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हो चुकी है। राजधानी के पॉश इलाके में हुई इस घटना से व्यवसायी वर्ग में आक्रोश और डर का माहौल है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मामला राजनीतिक रूप से भी अहम बन गया है।






