कॉरिडोर बनेगा, जो परेशान हैं वे वृंदावन छोड़ दें : हेमामालिनी

कॉरिडोर बनेगा, जो परेशान हैं वे वृंदावन छोड़ दें : हेमामालिनी*
सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा और जरुर बनकर रहेगा। जो विरोध कर रहे हैं, वह वृंदावन को छोड़कर कहीं और चले जाएं। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो ब्रज के लोगों ने सोशल नेवटवर्किंग साइट्स पर ही उनके बयान की निंदा शुरू कर दी। लोगों ने कई तरह के कमेंट्स सांसद के बयान पर किए हैं। दरअसल, इन दिनों वृंदावन की कुंज गलियों से लेकर हाइवे से सटी बड़ी कालोनियों तक में एक ही मुद्दा मुखर है और वह है प्रस्तावित कॉरिडोर और मंदिर न्यास। जिस दिन से अध्यादेश आया है, विरोध के स्वर उसी दिन से उठना शुरू हो गए हैं। कभी विरोध के स्वर तेज हुए तो कभी धीमे। अब ताजा मामला सांसद हेमा मालिनी का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनके बयानों का वीडियो वृंदावन के कई लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके बयान का विरोध भी किया है।

1139 views