पीएम मोदी ट्रंप के आगे झुक जाएंगे’, भारत-यूएस व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी का हमला*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि मोदी, ट्रंप की तय की गई 9 जुलाई की समयसीमा के आगे झुक जाएंगे। वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया कि भारत अमेरिका के साथ कोई भी समझौता तभी करेगा जब वह राष्ट्रीय हित में होगा। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा नहीं, भारत का हित सबसे ऊपर है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर अभी कई मुद्दों जैसे कृषि और ऑटोमोबाइल पर सहमति बाकी है। भारत अन्य देशों के साथ भी व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहा है।






