ट्रंप ने मस्क को दी सब्सिडी रोकने की धमकी, दक्षिण अफ्रीका लौटने को कहा

ट्रंप ने मस्क को दी सब्सिडी रोकने की धमकी, दक्षिण अफ्रीका लौटने को कहा*
‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव बढ़ गया है। बिल का खुलकर विरोध कर रहे मस्क को अब ट्रंप ने धमकी दी है कि उनकी कंपनियों को दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि मस्क को अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौट जाना चाहिए। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बिना सब्सिडी के मस्क के रॉकेट, सैटेलाइट और इलेक्ट्रिक कारें सब बंद हो जाएंगे। उधर मस्क ने भी ट्रंप के बिल को ‘बकवास’ बताते हुए संसद सदस्यों को चेतावनी दी है कि बिल का समर्थन करने वालों को प्राइमरी चुनाव में हार झेलनी पड़ेगी। मस्क ने नई पार्टी बनाने की भी धमकी दी है।

2211 views