साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों की रखी नई नींव

साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों की रखी नई नींव*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली आधिकारिक साइप्रस यात्रा पर पहुंचे, जहां उनका राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लिमासोल में भारत-साइप्रस CEO फोरम को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक ताकत, डिजिटल क्रांति और भविष्य की रणनीतियों पर बात की। उन्होंने साइप्रस को यूपीआई से जोड़ने और व्यापार बढ़ाने की पहल का समर्थन किया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, डिजिटल भुगतान, जहाज निर्माण और बंदरगाह विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा हुई। पीएम मोदी के स्वागत में राष्ट्रपति द्वारा विशेष भोज भी आयोजित किया गया।

2010 views