2027 में डिजिटल जनगणना की तैयारी, 35 लाख कर्मियों की तैनाती और 16 भाषाओं में मोबाइल एप

2027 में डिजिटल जनगणना की तैयारी, 35 लाख कर्मियों की तैनाती और 16 भाषाओं में मोबाइल एप*
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की 16वीं जनगणना वर्ष 2027 में दो चरणों में होगी। बर्फ से ढके क्षेत्रों में 1 अक्टूबर 2026 से और बाकी देश में 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी। यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल एप और सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस बार जाति गणना भी की जाएगी। जनगणना के लिए 34 लाख कर्मी और 1.3 लाख अधिकारी तैनात किए जाएंगे। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी।

1943 views