सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता*
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने और शिमला के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबर से कांग्रेसजन में चिंता व्याप्त है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी/एसटी विभाग) के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। तोमर ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की दुआएं सोनिया गांधी के साथ हैं और वह जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटेंगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस परिवार की मुखिया हैं और उनके अस्वस्थ होने की खबर से हर कांग्रेसी चिंतित है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।

1876 views