आरबीआई की बैठक में आवास और ऑटो ऋणों की ब्याज दरों में कटौती की संभावना*
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक चल रही है, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति और ब्याज दरों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि महंगाई दर में नरमी को देखते हुए केंद्रीय बैंक 0.25 प्रतिशत की रेपो रेट कटौती कर सकता है। इसका ऐलान 6 जून को किया जाएगा। रेपो रेट में कमी होने पर आवास, ऑटो और अन्य ऋणों की ईएमआई में राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर में गिरावट आई है और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 3.16 प्रतिशत तक नीचे आ गई है। साथ ही, मॉनसून सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों जैसे आवास, ऑटो और शहरी खपत में विकास दर में कमी या स्थिरता देखी जा रही है।”






