नया भारत अब 22 मिनट में जीतता है युद्ध” : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य शौर्य की सराहना करते हुए कहा कि “नया भारत अब लंबी लड़ाई नहीं लड़ता, बल्कि सिर्फ 22 मिनट में युद्ध के मैदान में दुश्मनों को परास्त करता है।” उन्होंने यह टिप्पणी बुधवार को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान की, जो लगभग पांच घंटे चली। बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को आगाह किया कि वे जन-आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश अब हर मोर्चे पर तेजी से प्रतिक्रिया देने की ताकत रखता है चाहे वह सैन्य कार्रवाई हो, कूटनीति हो या नीतिगत निर्णय।






