2.50 करोड़ फर्जी यूजर आईडी बंद, रेलवे की टिकट प्रणाली हुई और मजबूत

2.50 करोड़ फर्जी यूजर आईडी बंद, रेलवे की टिकट प्रणाली हुई और मजबूत*
भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पिछले पांच महीनों में 2.50 करोड़ फर्जी यूजर आईडी बंद कर दी हैं। इन आईडी का इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन कर टिकट बुकिंग के लिए किया जा रहा था। रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाते हुए वेबसाइट पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एंटी-बॉट सिस्टम भी लगाया है, जो फर्जी और ऑटोमेटिक बुकिंग करने वाले बॉट्स को तुरंत पहचान कर ब्लॉक कर देता है। अब केवल सत्यापित असली यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। मंत्रालय प्रवक्ता कुमार ने बताया कि पिछले पांच महीनों में रेलवे को 2.9 लाख संदिग्ध पीएनआर भी मिले हैं।

2077 views