PM मोदी 26 मई को गुजरात दौरे पर, करेंगे देश के पहले 9,000 HP लोकोमोटिव का अनावरण

PM मोदी 26 मई को गुजरात दौरे पर, करेंगे देश के पहले 9,000 HP लोकोमोटिव का अनावरण*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दाहोद में देश के पहले 9,000 हॉर्स पावर वाले लोकोमोटिव इंजन का अनावरण करेंगे। यह इंजन 4,600 टन तक माल ढोने में सक्षम है और इसमें एयर कंडीशनिंग व ड्राइवरों के लिए शौचालय की सुविधा भी है। वडोदरा, भुज, गांधीनगर और दाहोद में पीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वडोदरा में 1 किमी लंबे रोड शो का आयोजन किया जाएगा। दाहोद में रेलवे की 20,000 करोड़ की लागत से बनी विनिर्माण इकाई का दौरा भी करेंगे, जहां अगले 10 वर्षों में 1,200 इंजन तैयार किए जाएंगे।

1742 views