सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह में बोले अमित शाह

सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह में बोले अमित शाह : ऑपरेशन सिंदूर भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति और सेना की ताकत का प्रतीक*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) अलंकरण समारोह में कहा कि BSF ने पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी कठिन सीमाओं की रक्षा बखूबी की है। उन्होंने BSF के 2,000 से अधिक शहीद जवानों को राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और सेना की मारक क्षमता का नतीजा बताया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में नौ आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए गए। शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद यह साबित कर दिया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करता है।

1742 views