मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल का जश्न : भाजपा करेगी पदयात्रा और प्रचार अभियान

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल का जश्न : भाजपा करेगी पदयात्रा और प्रचार अभियान*
भाजपा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल पूरा होने पर व्यापक जश्न मनाएगी। इसके तहत मंत्रियों और सांसदों द्वारा अपने क्षेत्रों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और जाति जनगणना के ऐतिहासिक फैसले का प्रचार-प्रसार करने के लिए पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अभियान की शुरुआत पीएम मोदी बिहार में बड़ी जनसभा से कर सकते हैं। हर मंत्री और सांसद एक सप्ताह में दो पदयात्राएं करेगा, जिनमें दिन में 20-25 किलोमीटर की यात्रा शामिल होगी। पद यात्राओं के दौरान वंचित समाज के गांवों में रात्रि विश्राम और भोजन अनिवार्य होगा। साथ ही, पार्टी वरिष्ठ नेता विभिन्न समूहों से संवाद करेंगे, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर और जाति जनगणना मुख्य विषय होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सूबे पर विशेष फोकस रहेगा।

2747 views