अमेरिका बनाएगा ‘गोल्डन डोम’, ट्रंप ने दी मिसाइल डिफेंस शील्ड को मंजूरी*
डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के ‘आयरन डोम’ की तर्ज पर अमेरिका के लिए ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस शील्ड बनाने की घोषणा की है। अंतरिक्ष आधारित मिसाइल सुरक्षा प्रणाली होगी। 175 बिलियन डॉलर (14.5 लाख करोड़ रुपये) की लागत आएगी। हाइपरसोनिक मिसाइल, ड्रोन व एयर अटैक को रोकने में सक्षम। “रोनाल्ड रीगन भी चाहते थे ऐसा सिस्टम, अब हमारे पास तकनीक है।” अमेरिका के मौजूदा डिफेंस सिस्टम (जैसे पैट्रियट, THAAD) बिखरे हुए हैं। देश के कई क्षेत्र ब्लाइंड स्पॉट हैं, जहां से दुश्मन हमला कर सकता है। हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन अटैक को रोकने के लिए एकीकृत सुरक्षा जरूरी।






