उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार

उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार*|
घरेलू शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 410 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक उछलकर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.2 अंक की बढ़त के साथ 82,021.64 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 129.55 अंक की बढ़त के साथ 24,813.45 पर आ गया।

1608 views