छत्तीसगढ़ में नक्सली सरगना बसवा राजू ढेर, PM मोदी और अमित शाह ने की जवानों की प्रशंसा

छत्तीसगढ़ में नक्सली सरगना बसवा राजू ढेर, PM मोदी और अमित शाह ने की जवानों की प्रशंसा*
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नक्सली नेता बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव बसवा राजू (असली नाम: नंबाला केशव राव) भी शामिल है, जिस पर ₹1.5 करोड़ का इनाम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। सरकार नक्सलवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।” वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताते हुए कहा कि “तीन दशकों में पहली बार किसी महासचिव स्तर के नक्सली को मारा गया है।” उन्होंने जानकारी दी कि “ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट” के तहत अब तक 54 नक्सली गिरफ्तार और 84 आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस अभियान में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक जवान शहीद हो गए जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के अंत की शुरुआत है और जवानों की वीरता को सलाम करता हूँ।

1809 views