ऑपरेशन सिंदूर : 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

ऑपरेशन सिंदूर : 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक*
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत नौ आतंकी प्रशिक्षण ठिकानों को नष्ट कर दिया। हमले के बाद सरकार ने संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने सरकार और सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपने सभी तय कार्यक्रम रोके, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों का दौरा रद्द किया। सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है, और पाकिस्तानी सेना की हरकतों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

1541 views