2026 में शुरू होगी जनगणना, इस बार होगी जातीय गणना भी शामिल

2026 में शुरू होगी जनगणना, इस बार होगी जातीय गणना भी शामिल*
देश में अगली जनगणना अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है, जिसमें इस बार जातीय गणना को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि इससे पहले प्रारूप, बजट और तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप देना जरूरी होगा। जातीय आंकड़ों को डिजिटल मोड से जुटाने की योजना है और इसके लिए विशेषज्ञों से परामर्श और सॉफ्टवेयर विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। जातियों की गणना विकल्प आधारित हो सकती है, जिसमें लोगों से सूचीबद्ध जातियों में से चयन करने को कहा जाएगा। यह कवायद 2026 में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के मद्देनज़र की जा रही है।

3082 views