कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र: जाति जनगणना, आरक्षण और निजी संस्थानों में आरक्षण की मांग*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल को अपनाने, आरक्षण के 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने, और निजी शिक्षण संस्थानों में एससी-एसटी-ओबीसी के लिए आरक्षण प्रदान करने वाले अनुच्छेद 15(5) को तुरंत लागू करने की मांग की। खरगे ने पत्र में यह भी आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जाति जनगणना के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से शीघ्र बातचीत करें, ताकि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक साझा समाधान निकाला जा सके।






