राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को बैसाखी और अन्य पर्वों की दी शुभकामनाएं*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, विषुब, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादि और पुतान्डु के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व 13 और 14 अप्रैल को मनाए जाएंगे और इन पर्वों के माध्यम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो। राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को दर्शाते हैं, और हमें मिल-जुलकर खुशी और भाईचारे के साथ इन्हें मनाना चाहिए।






