प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी पर दी शुभकामनाएं, जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में खुशहाली और नई उम्मीद की कामना की। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस घटना को भारत के इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि शहीदों का बलिदान आजादी की लड़ाई में अहम मोड़ साबित हुआ।






