PM मोदी के काशी दौरे से पहले पहुंचे मुख्य सचिव और DGP, तैयारियों का लिया जायजा

PM मोदी के काशी दौरे से पहले पहुंचे मुख्य सचिव और DGP, तैयारियों का लिया जायजा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार काशी पहुंचे। कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों की तैयारियों का आकलन किया गया। बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, ट्रैफिक प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति और मेडिकल सुविधाओं की जानकारी दी। गर्मी को देखते हुए सभास्थल पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने को कहा। दोनों अधिकारियों ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के साथ मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा पुलिस लाइन में आवास और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैफे “काशी प्रेरणा” का उद्घाटन भी किया गया।

1474 views