भगवान महावीर जयंती पर छावनी में स्वर्ण रथ शोभायात्रा, एवं पूर्व संध्या पर कीर्तिस्तंभ पर दीपकोत्सव मनाया जाएगा*

*भगवान महावीर जयंती पर छावनी में स्वर्ण रथ शोभायात्रा, एवं पूर्व संध्या पर कीर्तिस्तंभ पर दीपकोत्सव मनाया जाएगा*

प्रतिवर्ष अनुसार महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे दिगंबर जैन पंचायती मंदिर छावनी से नेहरू स्टेडियम स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी,
प्रचार प्रभारी ज्योतिषाचार्य एमके जैन एवं मंत्री देवेंद्र सेठी ने बताया कि तत्पश्चात छावनी के दोनों मंदिरों में मंगलाष्टक, वृहद् शांतिधारा एवं महावीर पूजन आदि अनुष्ठान होंगे, प्रातः 9:00 बजे मुनिश्री शुद्धसागरजी महाराज एवं छुल्लक श्री अकम्पसागरजी महाराज के सानिध्य में स्वर्ण रथ यात्रा पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान कर शोभायात्रा जंवरीबाग नसिया जाएगी, पुनः लौटकर ध्वजारोहण के पश्चात श्रीजी प्रतिमा के अभिषेक होंगे, प्रमुख संयोजक संदीप गोधा, सरिता शाह एवं निधि अजमेरा ने बताया कि भगवान आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक 23 दिवसीय विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, मानव सेवा के कार्यक्रम के अंतर्गत दिगंबर जैन महिला संगठन द्वारा भोजन वितरण, जूनियर महिला संगठन एवं नेमीनाथ नवरंग मण्डल द्वारा सेवा गतिविधि, समन्वय ग्रुप द्वारा पालना गीत, नंदीमित्र सुकुमार मंडल द्वारा दीप से दीप जलाओ एवं मंगलाचार कार्यक्रम के अलावा स्वर्ण रथ में श्रीजी भगवान को विराजमान श्री शीलकुमार जैन परिवार एवं सारथी बनने का सौभाग्य श्री शांतिलाल काला परिवार को प्राप्त हुआ,
संजय शाह एवं नवीन सोनी ने बताया कि रविवार 13 अप्रैल को सन्मति स्कूल में आयोजित स्नेह – सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत एवं वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया जाएगा

प्रेषित चित्र में स्वर्ण रथ शोभा यात्रा के लिए मनोनीत विभिन्न इन्द्र पात्रों का अभिनंदन समिति द्वारा किया गया

1407 views