मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बताया कि एग्रोविजन के अंतर्गत मंदसौर, दमोह , मुरैना, नरसिंहपुर में इस वर्ष के प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं ।
किसानों को उनके उपार्जन का सही दाम दिलवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है ।चना मसूर सरसों तुवर का उपार्जन आरंभ कर दिया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 5200 प्रति क्विंटल की दर पर 7. 28 लाख मैट्रिक टन चने का उपार्जन 21 मार्च तक किया जाना है। इसके लिए 2.6 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, अब तक 7871 मैट्रिक टन चने का उपार्जन हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य व बोनस मिलाकर ₹2600 प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं उपार्जित किया जा रहा है। अब तक 31.36 लाख मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है, और 2लाख49000 किसानों को 4हजार 12 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मसूर, सरसों ,तुवर उपार्जन के लिए जारी गतिविधियों की भी जानकारी दी ।
1742 views





