पैसे देकर गांव में बसने के लिए बुला रहा है ये देश, मिलेंगे 93 लाख रुपये*
इटली के उत्तरी प्रांत त्रेनतिनो में सरकार ने वीरान पड़े गांवों में बसने के लिए आकर्षक ऑफर दिया है। यहां बसने वालों को 1,00,000 यूरो (करीब 93 लाख रुपये) तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। शर्त: इस रकम से घर खरीदा या उसकी मरम्मत कराई जा सकती है, लेकिन कम से कम 10 साल तक गांव में रहना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति समय पूरा किए बिना गांव छोड़ता है, तो उसे पैसे वापस करने होंगे। यह पहल कम जनसंख्या वाले गांवों को पुनर्जीवित करने के लिए की गई है। इटली के ये ग्रामीण क्षेत्र बेहद खूबसूरत हैं और सरकार चाहती है कि लोग यहां आकर बसें।






