*दो हजार रुपये के 98.21 प्रतिशत नोट लौटे

*दो हजार रुपये के 98.21 प्रतिशत नोट लौटे*
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जानकारी दी है कि 2000 रुपये के 98.21% नोट वापस आ चुके हैं। अब केवल 6,366 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही जनता के पास शेष हैं। RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय इनका कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 31 मार्च 2025 तक घटकर 6,366 करोड़ रुपये रह गया है।

1608 views