वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती

वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती*
सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में कटौती की है। 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 41 रुपये कम कर दी गई, जिससे अब दिल्ली में इसकी नई कीमत 1,762 रुपये हो गई है। इसके अलावा, विमान ईंधन के दाम में 6.1% की कमी की गई है, जिससे दिल्ली में एटीएफ की कीमत 89,441.18 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को सिलिंडर की कीमत में 6 रुपये की वृद्धि हुई थी।

1608 views