11 से 13 अप्रैल के बीच काशी में रहेंगे प्रधानमंत्री, 2500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

11 से 13 अप्रैल के बीच काशी में रहेंगे प्रधानमंत्री, 2500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 13 अप्रैल के बीच काशी का दौरा करेंगे, जहां वह 2500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1900 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री बिजली निगम की 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और बाबतपुर एयरपोर्ट से रनवे को जोड़ने वाली टनल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

1541 views