धोनी बने CSK के टॉप स्कोरर,जडेजा ने आईपीएल में रचा नया इतिहास

धोनी बने CSK के टॉप स्कोरर,जडेजा ने आईपीएल में रचा नया इतिहास*
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 17 साल बाद चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी ने 7 विकेट पर 196 रन बनाए, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। यह आरसीबी की 2008 के बाद चेन्नई में सीएसके पर पहली जीत है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में नाबाद 30 रन बनाए और सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सुरेश रैना (4687 रन) को पीछे छोड़ दिया और 4699 रन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। रवींद्र जडेजा ने भी बड़ा कारनामा किया। वह आईपीएल में 3000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आरसीबी के लिए हेज़लवुड ने 3, यश और लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

1608 views