अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कर्नाटक आरक्षण को बताया लॉलीपॉप

अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कर्नाटक आरक्षण को बताया लॉलीपॉप*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद के कामकाज को लेकर की गई आलोचना पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में उन्हें बोलने का अवसर दिया गया, तब वे वियतनाम में थे। अमित शाह ने कर्नाटक सरकार द्वारा अनुबंधों में मुसलमानों को 4% आरक्षण देने को “लॉलीपॉप” बताते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है और अदालत इसे रद्द कर देगी। इसके अलावा, शाह ने पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों को वोट बैंक बनाने का आरोप टीएमसी सरकार पर लगाया और कहा कि केंद्र इसे सफल नहीं होने देगा। तमिलनाडु को लेकर शाह ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में डीएमके सरकार को हटाया जाएगा और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

2010 views