बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित, इंदौर में उत्सव का माहौल, पीएम मोदी का आभार जताते हुए मिठाई वितरण

*”बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित, इंदौर में उत्सव का माहौल, पीएम मोदी का आभार जताते हुए मिठाई वितरण”*

इंदौर। संविधान निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 137वीं जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर महानगर द्वारा शहरभर में उत्साह व्यक्त किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा जी के निर्देशानुसार, अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर मिठाई वितरित की और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “बाबा साहब अमर रहें” के जयकारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया।

अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेश शिरोडकर जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस फैसले को बाबा साहब के न्याय और समता के विचारों को सम्मान देने वाला बताया और इसे करोड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए गर्व का क्षण करार दिया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा जी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह ऐतिहासिक निर्णय बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह केवल एक अवकाश नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प को मजबूती देने वाला कदम है, जिससे करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान को नई ऊंचाई मिलेगी।”

संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबा साहब की जयंती, 14अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मान. नरेंद्र मोदी जी का शत-शत आभार
मान.प्रधानमंत्री जी संविधान की गरिमा और बाबा साहब के न्याय और समता के विचार के लिए संकल्पित है।सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहब के प्रति ये सच्ची श्रद्धांजलि है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस ऐतिहासिक घोषणा से संविधान की गरिमा को और मजबूती मिली है, और यह सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

2613 views