स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भवानीमंडी, राजस्थान के “अभिव्यक्ति 2025” वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह राठौड़ (जिला कलेक्टर, झालावाड़), विशिष्ट अतिथि श्री विशाल पटेल (पूर्व विधायक, देपालपुर, इंदौर), हमारी प्यारी इंदौर की बेटी और भवानीमंडी की SDM, आईएएस अधिकारी सुश्री श्रद्धा गोमे, गरोठ विधानसभा के पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, और संस्थान के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी जी के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्नेही अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
सच कहूं तो, मेरे हृदय को सबसे अधिक स्पर्श किया प्यारे बच्चों ने। उनकी छोटी-छोटी, मासूम प्रस्तुतियों में छिपी गहरी भावनाएं और समाज को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण संदेश सुनकर मन भावविभोर हो गया।
“अभिव्यक्ति 2025” के सभी प्यारे प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं….
प्रवीण कक्कड़






