चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान होगा

*चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान होगा*

*देशभर के भैरव भक्तों एक जाजम पर होगे*

इंदौर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन और हिन्दू नववर्ष पर भगवान पार्श्वनाथ इक्तिसा ओर नाकोड़ा भैरव चालीसा का भव्य अनुष्ठान 30 मार्च को इंदौर की धन्य धरा पर होगा। इस आयोजन का मुख्य ध्येय समाज कल्याण और देशवासियों आर्थिक संपन्नता सुदृढ हो।
श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के प्रदेश समन्वयक सौरभ कोठारी इस वर्ष श्री नाकोड़ा पार्श्व इक्तिसा और श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा का अनुष्ठान 30 मार्च रविवार को आयोजित करवा रहे है।
अनुष्ठान नाकोड़ा भैरव उपासक प्रकाश चन्द्र सुराणा उज्जैन ओर पार्श्व इक्तिसा
भैरव चालीसा का पाठ अक्षय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के मुखारविंद से होगा। इस मे संगत देगे दिलीप शर्मा श्री अजितनाथ जैन लाल मंदिर देगे।
इस अनुष्ठान को भक्ति स्वरों से सरोबार गायिका सुश्री अदिति कोठारी करेगी।
श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा अनुष्ठान इंदौर के एयरपोर्ट रोड़ स्थित मैरिज पार्क गार्डन पर होगा। अनुष्ठान के बाद भगवान पार्श्वनाथ और नाकोड़ा भैरव की 1008 आरती के पश्चात स्वामी वात्सल्य होगा। इस अवसर पर नाकोड़ा भैरव के अभिमंत्रित रक्षासूत्र का वितरण किया जाएगा ।
पार्थ जैन ने बताया कि इस अवसर पर देश के अनेक भैरव भक्त इंदौर आयोजन में उपस्थिति देने की स्वीकृति भेज चुके है। इस आयोजन में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ , गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनू , स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

2150 views