टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने दिया 58 करोड़ रुपये का इनाम

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने दिया 58 करोड़ रुपये का इनाम*
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब था, इससे पहले 2024 में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 251/7 रन बनाए। भारत ने रोहित शर्मा (76) की कप्तानी पारी की बदौलत 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आईसीसी ने विजेता भारतीय टीम को 2.4 मिलियन डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) थी। उपविजेता न्यूजीलैंड को 9.72 करोड़ रुपये, जबकि सेमीफाइनल में बाहर हुई टीमों को 4.86 करोड़ रुपये मिले। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान व न्यूजीलैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी थी।

1608 views