पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा : भव्य स्वागत, रणनीतिक सहयोग पर चर्चा*
मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट लुइस में भव्य स्वागत हुआ। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम समेत शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अपनी दो दिवसीय यात्रा में पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिनमें व्यापार, दक्षता विकास और समुद्री सुरक्षा शामिल हैं।प्रधानमंत्री ने मॉरीशस रवाना होने से पहले कहा था कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने अपनी 27 साल पहले की मॉरीशस यात्रा की यादें साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक आधार पर मजबूत हैं।






