राहुल गांधी की लोकसभा में मांग : वोटर लिस्ट पर हो चर्चा

राहुल गांधी की लोकसभा में मांग : वोटर लिस्ट पर हो चर्चा*
बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची को लेकर चर्चा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं, इसलिए इस पर बहस होनी चाहिए। वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह सरकार के लिए काम करता रहा तो लोकतंत्र पर खतरा मंडराएगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी मतदाता सूची में खामियों का मुद्दा उठाया। टीएमसी ने दावा किया कि बंगाल और हरियाणा में एक ही ईपीआईसी नंबर वाले मतदाता मौजूद हैं, जो चुनावी धांधली की ओर इशारा करता है। साथ ही, चुनाव आयोग से मतदाता सूची में व्यापक संशोधन की मांग की। विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग को इन खामियों पर जवाब देना चाहिए।

1675 views