महाकुंभ में गंगा का पानी नहाने योग्य : केंद्र सरकार की रिपोर्ट

महाकुंभ में गंगा का पानी नहाने योग्य : केंद्र सरकार की रिपोर्ट*
केंद्र सरकार ने संसद में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया कि महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर गंगा का पानी नहाने योग्य था। लोकसभा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि जल गुणवत्ता की निगरानी 12 जनवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पानी के सभी तत्व स्नान योग्य सीमा के भीतर पाए गए। सरकार ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 2022-25 के दौरान 7,421 करोड़ रुपये स्वच्छता परियोजनाओं पर खर्च किए गए हैं। यूपी सरकार ने महाकुंभ के लिए 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और अन्य जल शोधन उपाय लागू किए। हालांकि, CPCB ने पहले 3 फरवरी को अपनी रिपोर्ट में संगम का पानी स्नान के लिए अनुपयुक्त बताया था, लेकिन 28 फरवरी की संशोधित रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता को नहाने योग्य बताया गया।

1608 views