*बोहरा समाज ने इफ्तारी का आयोजन किया।

*बोहरा समाज ने इफ्तारी का आयोजन किया।।*

इंदौर~ बोहरा समाज के जनसंपर्क समिति के सदस्य मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजीवाला ने बताया कि रमजान के आठवें रोजे पर सैफी नगर में बोहरा समाज ने इफ्तारी का प्रोग्राम आयोजित किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग शामिल थे।
सैफी नगर मस्जिद के मुख्य आमिल साहब जनाब शब्बीर भाई साहब हुसामी की सदारत में इफ्तारी का प्रोग्राम आयोजित हुआ।
इफ्तार कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग रिटायर मजिस्ट्रेट, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सनवर पटेल,पार्षद अन्साफ अंसारी,सादिक खान सहित शिया समाज, मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन,वकील,पत्रकार एवं धार्मिक एवं सामाजिक लोग शामिल हुवे।

2680 views