अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को सौंपा सोशल मीडिया, साझा किए प्रेरणादायी संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को सौंपा सोशल मीडिया, साझा किए प्रेरणादायी संदेश*
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन देश की छह प्रेरणादायी महिलाओं को सौंपा। इन महिलाओं ने अपने जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। इस विशेष पहल में तमिलनाडु की वैशाली रमेशबाबू, दिल्ली की डॉ. अंजली अग्रवाल, बिहार की अनीता देवी, ओडिशा की एलीना मिश्रा, राजस्थान की अजयता शाह और मध्य प्रदेश की शिल्पी सोनी को चुना गया। इनमें खेल, विज्ञान, ग्रामीण उद्यमिता और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल थीं। न्यूक्लियर साइंटिस्ट एलीना मिश्रा और स्पेस साइंटिस्ट शिल्पी सोनी ने संयुक्त रूप से पीएम मोदी के X (ट्विटर) अकाउंट से संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है। हम सभी महिलाओं से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र को अपनाएं और देश की प्रगति में योगदान दें।” इन वैज्ञानिकों ने बताया कि स्पेस और न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां इस क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति सीमित थी, अब वे नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ओडिशा की एलीना मिश्रा भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रोटॉन एक्सीलेरेटर तकनीक और मेडिकल एप्लिकेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री की इस पहल ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी और महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने का विशेष अवसर प्रदान किया।

1742 views