सड़क हादसों पर नितिन गडकरी सख्त, इंजीनियरों और ठेकेदारों को ठहराया जिम्मेदार*
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत में हर साल 4.8 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने इस स्थिति के लिए लापरवाह सिविल इंजीनियरों और सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों को दोषी ठहराया। गडकरी ने कहा कि डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने में गंभीर गलतियां होती हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने पर जोर दिया और घायल व्यक्तियों की मदद करने वालों के लिए इनाम राशि को 5,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही, सड़क हादसों में घायल लोगों के इलाज के लिए सरकार अस्पताल को तत्काल 1.5 लाख रुपये देने की भी योजना बना रही है।






