उत्तराखंड से पीएम मोदी का गहरा जुड़ाव, विकास और आध्यात्मिकता पर विशेष ध्यान

उत्तराखंड से पीएम मोदी का गहरा जुड़ाव, विकास और आध्यात्मिकता पर विशेष ध्यान*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव एक बार फिर मुखबा और हर्षिल दौरे में दिखा। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी देवभूमि से इतने भावनात्मक रूप से जुड़े नजर आए। 5 नवंबर 2021 को केदारनाथ में विकास कार्यों और आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के लोकार्पण से लेकर, 2021-22 के विधानसभा चुनावों और 23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में उनकी उपस्थिति, उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अलावा, 21 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा, 12 अक्तूबर 2023 को मानसखंड दौरा, 8 दिसंबर 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों में उनकी भागीदारी से यह साफ है कि उत्तराखंड उनकी प्राथमिकता में है। पीएम मोदी सीमावर्ती गांवों के विकास को भी अहमियत दे रहे हैं। माणा, गुंजी के बाद अब उत्तरकाशी के अंतिम गांव मुखबा और हर्षिल की यात्रा से स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल विकास बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को भी बढ़ावा देने वाला साबित होगा।

1742 views