पीएम मोदी ने मुखबा में की गंगा आरती, हर्षिल में ट्रैकिंग रैली को किया फ्लैग ऑफ

पीएम मोदी ने मुखबा में की गंगा आरती, हर्षिल में ट्रैकिंग रैली को किया फ्लैग ऑफ*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुखबा में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की और गंगा आरती की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से पूजा संपन्न हुई। पीएम मोदी ने हर्षिल व्यू प्वाइंट से हिमालय की वादियों का आनंद लिया और हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। प्रधानमंत्री के दौरे से यमुनोत्री धाम के पुरोहित समाज में भी उत्साह है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से पीएम को गंगाजल भेंट किया गया। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं, और बिना पास के किसी को जनसभा स्थल पर प्रवेश नहीं मिला।

1943 views