उत्तरकाशी दौरे पर पहाड़ी वेशभूषा में दिखे पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब सीमांत गांव उत्तरकाशी पहुंचे, तो उनका अंदाज खास नजर आया। हर्षिल और मुखबा दौरे के दौरान उन्होंने भेड़ की ऊन से बनी बादामी और स्लेटी रंग की भेंडी (कोट) और पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनी, जिसमें ब्रह्मकमल और तिरंगे की पट्टी लगी थी।वीरपुर डुंडा नालंदा एसएचजी महिला स्वयं सहायता समूह की भागीरथी नेगी ने यह पारंपरिक परिधान तैयार किया, जिसमें किसी भी केमिकल का उपयोग नहीं हुआ। पीएम मोदी की इस वेशभूषा से स्थानीय ऊनी वस्त्रों को नई पहचान मिल सकती है।






