फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 9.1% बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये के पार*
केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 9.1% बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू लेनदेन से मिले अधिक राजस्व के कारण हुई है। फरवरी में केंद्रीय जीएसटी से 35,204 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी से 43,704 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी से 90,870 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर से 13,868 करोड़ रुपये जुटाए गए। फरवरी 2025 के दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह 8.1% बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि फरवरी 2024 में यह 1.50 लाख करोड़ रुपये था।






