2000 रुपये के 98% से ज्यादा नोट लौटे, सिर्फ 6,471 करोड़ रुपये बाजार में बाकी : RBI*
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जानकारी दी है कि 2000 रुपये के 98.18% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। 19 मई 2023 को प्रचलन में मौजूद 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोटों में से अब केवल 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के नोट जनता के पास बचे हैं। RBI के अनुसार, 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा करने की सुविधा फिलहाल उसके 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। लोग भारतीय डाक के जरिए भी इन नोटों को जमा कराने के लिए RBI कार्यालय भेज सकते हैं। हालांकि, 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।






