2 मार्च से रमजान शुरू, पहला रोजा सबसे छोटा*

2 मार्च से रमजान शुरू, पहला रोजा सबसे छोटा*
इस साल रमजान का पहला रोजा 2 मार्च को लगभग 11 घंटे 3 मिनट का होगा, जबकि सबसे लंबा रोजा 29वें या 30वें दिन 11 घंटे 53 मिनट का होगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शाबान की 29 तारीख को चांद देखने के बाद तय होता है। अगर चांद नजर नहीं आता, तो रमजान 30 दिन का होता है। इस पवित्र महीने में रोजेदार सुबह फजर से पहले से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं। मुफ्ती मोहम्मद अकबर कासमी के अनुसार, इस माह में विशेष इबादत और तरावीह की नमाज अदा की जाती है, जिसमें पूरी कुरान शरीफ पढ़ी जाती है।

1474 views