व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक में तीखी बहस, बिना समझौते लौटे यूक्रेनी राष्ट्रपति*
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बैठक में जबरदस्त बहस देखने को मिली। ट्रंप ने जेलेंस्की को रूस से समझौता करने की सलाह दी, जिसे जेलेंस्की ने सख्ती से नकार दिया। इस पर ट्रंप भड़क गए और कहा, “अगर समझौता नहीं होता तो अमेरिका यूक्रेन को अकेला छोड़ देगा।” बैठक के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। जेलेंस्की ने वेंस पर कूटनीति की आड़ में यूक्रेन के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने रूस के समझौते तोड़ने और आक्रमण करने की पुरानी घटनाओं का हवाला देते हुए पुतिन को “धोखेबाज” कहा। ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति बैठक का तय समय पूरा किए बिना अचानक ही व्हाइट हाउस से निकल गए। इस टकराव के कारण दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर भी हस्ताक्षर नहीं हो सके।






